VIDEO: नाना पाटेकर की फिल्म छोड़ने पर.. तनुश्री दत्ता के कार पर हमला, देखकर दहल जाएंगे आप
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता की कंट्रोवर्सी नया ही रंग लेती जा रही है। जहां पूरी इंडस्ट्री धीरे धीरे तनुश्री की तरफ हो चुकी है। वहीं, साल 2008 का वह वीडियो भी सामने आ चुका है, जब तनुश्री की कार पर भीड़ से हमला कर दिया था। जबकि तनुश्री कार के अंदर ही बैठी थीं। तनुश्री के कथानुसार, यह गुंडे नाना पाटेकर ने ही फिल्म के सेट पर बुलवाए थे।
[सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया तनुश्री का साथ]
यह वीडियो देखकर किसी का दिल दहल उठेगा, जहां तनुश्री अपने पिता के साथ कार में अंदर सहमी बैठीं हैं और गुंडे कार का शीशा, बोनट वैगेरह तोड़ रहे हैं। तनुश्री को इस घटना ने इतना डरा दिया था कि वह इसके बाद बॉलीवुड छोड़कर अमेरिका चली गई थीं।

इस मामले में अब नाना पाटेकर ने भी मीडिया के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस रखा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद आखिर नाना पाटेकर इस विवाद में क्या नया मोड़ लाते हैं। बता दें, हाल ही में एक असिस्टेंट डाइरेक्टर, जिसने उस फिल्म पर काम किया था.. ने भी तनुश्री का साथ दिया है।
यहां देंखे वीडियो-
क्या था मामला-
फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में तनुश्री दत्ता को एक आइटम सांग के लिए साइन किया गया था। यह गाना फिल्म में तनुश्री पर फिल्माया जाना था। रिहर्सल भी हो चुके थे। लेकिन शूट से एक दिन पहले कोरियोग्राफ गणेश आचर्या ने नाना पाटेकर की बात मानकर गाने में एक ऐसा सीन डाल दिया जहां तनुश्री और नाना पाटेकर को करीब आना था। तनुश्री ने इस गाने की शूटिंग के दौरान नाना पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। बाद में यह गाना राखी सावंत पर फिल्माया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, तनुश्री की मां ने इस घटना की जानकारी के लिए प्रेस से मीटिंग भी रखी और बाद में तनु ने इस मामले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। बाद में नाना पाटेकर ने भी प्रेस कांफ्रेस किया था और सारे मामले को झूठ करार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications