पगलेट की सफलता के बाद, एक बार फिर इस निर्देशक से जुड़ीं प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा, अगली फिल्म हुई साइन

गुनीत मोंगा और उनके प्रोडक्शन हाउस सिख्या एंटरटेनमेंट ने फिल्म पगलैट के निर्देशक उमेश बिष्ट को अपनी दूसरी फिल्म के लिए साइन कर लिया है। हमेशा युवा निर्देशकों का समर्थन करने के साथ साथ, गुनीत और उनके प्रोडक्शन हाउस को लीग से हटकर कहानियां चुनने के लिए जाना जाता है। सान्या मल्होत्रा अभिनीत पगलैट (2021) ऐसी ही एक सफल कहानी थी।
गुनीत मोंगा कहती हैं, "उमेश एक शानदार कथाकार हैं, जिन्हें मानवीय भावनाओं की गहरी और नाज़ुक समझ है। यही उनकी खासियत है। इसलिए पगलैट की मार्मिक और असाधारण कहानी ने इतने सारे लोगों के दिलों को छू लिया। उमेश बिष्ट के साथ यह सिख्या एंटरटेनमेंट का दूसरा गठबंधन है।"
इसी बीच, नेटफ्लिक्स पर सिख्या एंटरटेनमेंट की डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" 95वें ऑस्कर की ओर बढ़ रही है। कार्तिकी गोंसाल्विस द्वारा निर्देशित "द एलिफेंट व्हिस्परर्स" दक्षिण भारत में एक स्वदेशी जोड़े की कहानी है, जो एक अनाथ हाथी, रघु के साथ जुड़ जाते हैं, और उसकी देखभाल करते हैं। फिल्म को अकादमी द्वारा विश्व स्तर पर टॉप पांच डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट्स में नामांकित किया गया है, जो निर्माता गुनीत मोंगा के लिए तीसरा ऑस्कर नामांकन है।
गुनीत मोंगा को पहले उनकी शॉर्ट फिल्म कवि (2010) के लिए पहला नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद, 2018 में आई पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस ने ऑस्कर जीता (जहां वह एक एक्जीक्यूटिव निर्माता थीं), और अब, द एलीफेंट व्हिस्परर्स (2022) उनकी तीसरी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











