मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
लोकगायिका शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए वीडियो शेयर करके दी। उन्होंने बताया कि मेरे प्रशंसकों को जानकार दुख होगा कि मैं कोरोना की चपेत में आ गई हूं। उन्होंने बताया कि कोरोना से सभी बचें, क्योंकि उन्हें तमाम एहतियातन बरतने के बावजूद कोरोना हो गया। जबकि वह किसी भी बाहरी शख्स के संपर्क में नहीं आई। ऐसे में उन्होंने प्रशंसकों को सतर्क रहने के लिए रहा।
बता दें शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला के नाम से जाना जाता है। उनके कोरोना से संक्रमित होने की खबर जैसे ही सामने आई तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। उनके फैंस खासा निराश हुए। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते नजर आए।

बता दें शारदा सिन्हा ने लोक गायिकी में खूब देश का नाम रोशन किया है। खास तौर पर वह मैथिली बोली में गाना गाती हैं। जिन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
बता दें कोरोना का कहर लगातार देशभर में फैलता जा रहा है। तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी इसकी चपेत में आ चुकी है। हाल में ही बच्चन परिवार ने कोरोना को मात दिया। बच्चन परिवार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन और अराध्या बच्चन को कोरोना हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications