25 साल की Maithili Thakur ने अलिनगर में जीतकर रचा इतिहास, बनीं बिहार की सबसे कम उम्र की MLA

Maithili Thakur Youngest MLA in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं 25 साल की फोक सिंगर मैथिली ठाकुर। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरीं मैथिली ने अलिनगर सीट से जबरदस्त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।
पहली बार BJP को दिलाई जीत
उन्होंने RJD के एक्सपीरिएंस नेता बिनोद मिश्रा को 12,000 से ज्यादा वोटों से हराकर इस सीट पर बीजेपी को पहली बार जीत दिलाई। 14 नवंबर को जैसे ही गिनती शुरू हुई, मैथिली लगातार आगे बढ़ती रहीं और अंत तक मात नहीं खाईं। ब्राह्मण, यादव और मुस्लिम बहुल इस सीट पर उनकी जीत को बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
म्यूजिक से मिली पहचान
मूल रूप से मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली मैथिली ने बचपन से ही भारतीय शास्त्रीय और भक्ति संगीत की शिक्षा ली। आर्थिक परेशानियों के चलते उनका परिवार दिल्ली के नजफगढ़ में रहा, लेकिन कठिनाइयों ने उनके सपनों को कभी रोक नहीं पाया।
रियलिटी शोज में कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। भाइयों के साथ सोशल मीडिया पर गाने रिकॉर्ड किए और धीरे-धीरे देश-विदेश में पहचान मिली। 2021 में उन्हें उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
चुनाव में परिवार बना सबसे बड़ा सहारा
चुनावी प्रचार के दौरान मैथिली का परिवार उनकी सबसे मजबूत टीम बना रहा। उन्होंने रीजनल कार्यक्रमों में फोक म्यूजिक से लोगों को जोड़ा और जमीनी स्तर पर लगातार लोगों के कनेक्शन में रहे। इसी वजह से मिथिला में लोगों ने उन्हें "अपनी बेटी" मानकर सपोर्ट दिया।
पहली बार राजनीति में कदम
खुद मैथिली ने कहा कि राजनीति में आना उनका गोल नहीं था, लेकिन पार्टी ने भरोसा जताया तो वे पीछे नहीं हटना चाहती थीं। उनकी साफ-सुथरी इमेज और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव ने युवाओं को खूब आकर्षित किया।
जीत के बाद क्या करेंगी मैथिली?
MLA बनने के बाद उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में लड़कियों की शिक्षा मजबूत करने, युवाओं के रोजगार बढ़ाने,
स्कूलों में मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा देने पर काम करेंगी। साथ ही, उन्होंने अलिनगर का नाम सीतानगर रखने की भी बात कही।


Click it and Unblock the Notifications











