ड्रोन से सलमान खान के विशाल कट-आउट पर बरसाए गए फूल, वीडियो हुआ Viral!
चिरंजीवी की धमाकेदार फिल्म गॉडफादर को लेकर चर्चा काफी समय से था और बीते दिन इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस दौरान चिरंजीवी के साथ साथ इस फिल्म में कैमियो कर रहे सलमान खान को भी काफी प्यार मिला और साउथ में उनका काफी सम्मान हुआ। ये तो सभी जानते हैं कि दक्षिण भारत में सुपरस्टार्स के बड़े बड़े कट-आउट लगाए जाते हैं। गॉडफादर के दौरान सलमान खान भी कटआउट लगाया था।
मजेदार बात तो ये है कि इस दौरान सलमान खान के पुतले पर ड्रोन के द्वारा फैंस ने प्यार बरसाया। जी हां, सलमान खान के ऊंचे पुतले पर ड्रोल फूल की बरसात करता नजर आए है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं।

फैन ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''मास सेलिब्रेशन सलमान खान #Godfather'' गॉडफादर एक ऐसी फिल्म है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि इसमें मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म 5 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर रिलीज होगी। अब खबर यह है कि सलमान खान और चिरंजीवी के बीच के दृश्य प्रफुल्लित करने वाले और हास्य से भरपूर होने वाले हैं।
जिस तरह से उन्हें फिल्म में लाया जाएगा वो भी दिलचस्प होगा। उनकी एंट्री पर धमाका होना तय माना जा रहा है। उनकी एंट्री से फिल्म उत्तर भारत यानि हिंदी दर्शकों को भी काफी प्रभावित करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











