Bhediya- वरुण धवन की फिल्म में एक और स्त्री का है फैंस को इंतजार, जानिए कौन है वो?

हाल ही में फिल्म का गाना "ठुमकेशवरी" लांच किया गया है जिसमें श्रद्धा कपूर सरप्राइज पैकेज की तरह आती हैं और वरुण के साथ डांस करते हुए गायब हो जाती हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है, जो फैन्स को काफी इंगेजिंग और पसंद आ रहा है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म में वरुण धवन भेड़िया का किरदार निभा रहे हैं।
इस फिल्म का पहला गाना "ठुमकेश्वरी" भी लांच किया गया है जिसमें में श्रद्धा कपूर को सरप्राइज पैकेज की तरह अपनी एंट्री लेती नज़र आ रही है और और गाने को काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म की दो स्त्री कृति सैनन और श्रद्धा कपूर के साथ एक और स्त्री भी है जिसकी एंट्री जल्द हो सकती हैं।
जी हाँ, फिल्म के एक और अभिनेत्री की एंट्री होना अभी बाकी है और उनका नाम है फ़्लोरा सैनी। फिल्म के शुरूआती दिनों से ही इंटरनेट में एक फ़्लोरा सैनी का नाम भी इस फिल्म से जुड़ा था।
लेकिन इस बात की पुष्टि फिल्म के मेकर्स और फ़्लोरा ने अभी तक नहीं की है। लेकिन आपको बता दें कि फ़्लोरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू ऐप (Koo App) पर काफी एक्टिव है और अपने फैन्स के साथ काफी कनेक्ट रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने कू ऐप (Koo App) अकाउंट पर कुछ तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वे बेहद खूसूरत चॉकलेट ड्रेस में नज़र आ रही है। उन्होंने अपने इस पोस्ट पर लिखा है चॉकलेट सीजन जल्द आ रहा है। आपको बता दें चॉकलेट सीजन को चॉकलेट मंथ की तरह फरवरी में मनाया जाता है।
आपको बता दें फ्लोरा श्रद्धा कपूर के साथ पहले भी स्री फिल्म में काम कर चुकी है। इसी के साथ साथ दबंग 2, लक्ष्मी, फ्रॉड सैयां, एमएसजी' और वेब सीरीज सिटी ऑफ ड्रीम्स में नज़र आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











