IFFI 2010 में FTII के छात्रों की 5 फिल्में

IFFI में प्रदर्शन के लिए कुमार शाहनी द्वारा निर्देशित 'डाउन मनमाड़ पैसेंजर', गिरीश कासारवाली की फिल्म 'अवशेष', राजन खोसा की 'बोधिवृक्ष', हंसा थपलियाल की 'जी करता था', और अमित दत्ता की 'क्रमश:' को चुना गया है।
ये फिल्में विभिन्न खंडों जैसे भारतीय पैनोरमा, विशेष खंड और स्टूडेंट फिल्म पैकेज, फिल्म स्कूल : न्यू रिस्क टेकर्स के अंतर्गत दिखाई जाएंगी। छात्रों की तीन फिल्मों राधिका मूर्ति की 'मोटरबाइक', अनुराग गोस्वामी की 'सुरंग', अरुणिमा शर्मा की 'श्याम रात सहर' को भारतीय पैनोरमा खंड के लिए चुना गया है। न्यू रिस्क टेकर्स के अंतर्गत 12 फिल्में दिखाई जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











