TRAILER: कैटरीना कैफ- आदित्य रॉय कपूर की 'फितूर'.. बेहद खूबसूरत
[बॉलीवुड न्यूज] अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'फितूर' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू मुख्य किरदारों में हैं। जैसा कि फिल्म के पोस्टर्स बता रहे थे, फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी है।
ट्रेलर में हर एक्टर बिल्कुल ही अलग अवतार में दिखाई दे रहा है। ढ़ाई मिनिट के इस ट्रेलर से कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में आदित्य 'नूर' और कैटरीना 'फिरदौस' के रोल में नजर आएंगे। वहीं बेगम हजरत के किरदार में तब्बू एक बार फिर दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं।
'फितूर' का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है। फिल्म चार्ल्स डिकेंस की नॉवेल 'ग्रेट एक्सपेक्टेशंस' पर आधारित है। इसकी शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत लोकेशन्स पर की गई है और इसका अहसास आप ट्रेलर देखकर ही कर सकते हैं। फिल्म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज होगी।
यहां देखें फितूर का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
















