..................... फितूर फिल्म की यंग फिरदोस तुनिषा शर्मा ने किया सुसाइड, , एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर।Fitoor Film young firdaus tunisha Sharma attempts suicide sources says actress was pregnant - Hindi Filmibeat

Tunisha Sharma Suicide: क्या प्रेग्नेंट थीं तुनिषा शर्मा? वैनिटी वैन में सुसाइड, फितूर की छोटी कैटरीना

By Filmibeat Desk
Tunsiha Sharma,,Katrina Kaif, Tabbu

फितूर फिल्म में छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभा चुकी हैं तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। शनिवार शाम को यह जानकारी सामने आयी कि सुसाइड के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अभी तक इसकी ठोस जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल सेट से मिली एक जानकारी अनुसार एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी वैनिटी वेन में यह कदम उठाया है। एक्ट्रेस के ब्वॅायफ्रेंड ने शादी करने से इंकार कर दिया। सेट से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

वह कई दिनों से इसे लेकर डिप्रेशन में थीं। जिसके बाद उन्होंने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल तुनिषा के परिवार और अस्पताल से इस बारे में कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। 20 साल की उम्र में वह कई सारे टीवी शो वीर पुत्र- महाराणा प्रताप के बाद वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट के साथ इंटरनेट वाला लव जैसे कई शो में अभिनय कर चुकी हैं।

फिलहाल वह अलीबाबा शो में काम कर रही थीं। इस शो में वह शहजादी मरियम की भूमिका निभाया। तुनिषा शर्मा ने दबंग 3, कहानी 2 जैसी फिल्मों का भी वह हिस्सा रह चुकी हैं। गौरतलब है कि बार बार देखो में वह यंग दीया की भूमिका भी निभा चुकी हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने कैटरीना कैफ के बचपन का रोल निभाया था। इस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल की थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने टीवी में अपनी क्यूट और खूबसूरत भूमिका के लिए जानी जाती हैं।

गौरतलब है कि टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस में तुनिषा की गिनती होती रही है। वह अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रही हैं। मौत से 5 घंटे पहले भी उन्होंने सेट से ही अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जहां वह कुछ पढ़ते हुए नजर आ रही हैं। वह इन दिनों अलीबाबा दास्तान एक काबुल में काम कर रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X