Good News: शादी के बंधन में बंधे 'फितूर' के निर्देशक, शूटिंग होगी लेट!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के बीच फिल्म के निर्देशक भी शादी के बंधन में बंध गए। जी हां, एक्टर से निर्देशक बने अभिषेक कपूर ने प्रज्ञा यादव के साथ शादी कर ली है। खबरों के मुताबिक, दोनों ने सोमवार को एक-दूजे के साथ सात फेरे लिए।

एक्टर अर्जुन रामपाल ने इनकी शादी की जानकारी ट्विटर के जरीए दी। अर्जुन ने इनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी। अभिषेक कपूर और प्रज्ञा यादव को बधाई। आपकी आगे की यात्रा खूबसूरत हो।"
इसके बाद फिर क्या था, फैंस के साथ साथ बॉलीवुड से जुड़े हर सेलिब्रेटी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। बता दें, अभिषेक की पत्नी को हमने फिल्म 'हवा हवाई' में साकिब सलीम के साथ देखा था।
अभिषेक और प्रज्ञा पिछले दो सालों से एक दूसरे को जानते हैं और 2013 में उन्होंने सगाई भी कर ली थी। फिलहाल, अभिषेक अगली फिल्म 'फितूर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, रेखा और लारा दत्ता मुख्य किरदार निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो शादी के तुरंत बाद ही अभिषेक शूटिंग पर लौट आएंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
