भूलिए सलमान Vs शाहरूख.. बॉक्स ऑफिस पर कैटरीना Vs करीना
[बॉलीवुड समाचार] अब शाहरूख खान और सलमान खान की टक्कर भूल जाइए। क्योंकि साल का पहला क्लैश होगा एक खान और कपूर के बीच। खान यानि कि करीना कपूर खान और कपूर यानि कि होने वाली कपूर कैटरीना कैफ। बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने की बारी है इनकी फिल्मों की।
साल में 52 हफ्ते होते हैं और बॉलीवुड में फिल्में रिलीज़ होती हैं एक साल में करीब 150 - 200। अब ऐसे में हर फिल्म किसी ना किसी के साथ तो भिड़ेंगी ही। और अब स्टार्स इस क्लैश को लेकर नॉर्मल हो चुके हैं। हालांकि अफवाहों की मानें तो सुलतान VS रईस के लिए झूठ बोला गया। ऐसा रईस की टीम का कहना है।
लेकिन मुद्दा ये है कि सुपरस्टार्स अपनी फिल्मों के क्लैश से अब बिल्कुल ओके हैं। तो फरवरी में कैटरीना कैफ और करीना कपूर फितूर और की एंड का के साथ एक साथ भिड़ेंगी।
दरअसल, ये दोनों ही लव स्टोरी हैं और इसलिए दोनों ही फिल्मों के निर्देशक फिल्म के लिए वैलेंटाइन वीक चाह रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच पिसेंगे पुलकित सम्राट। वैसे भी सलमान खान से जुड़े होने के बावजूद पुलकित सम्राट के सितारे कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं।
आप जानिए 2016 में सबसे बड़ी फिल्मों की टक्कर -


Click it and Unblock the Notifications











