फिटनेस मॉडल ने लगाया KRK पर रेप का सनसनीखेज आरोप, FIR दर्ज!

कमाल आर खान जो अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केआरके पर फिटनेस मॉडल ने रेप करने की कोशिश का आरोप लगाया है। खुद को नंबर 1 क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिटनेस मॉडल ने 26 जून 2021 को मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केआरके के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अब ये मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया पर एफआईआर की कॉपी वायरल हुई।

बिग बॉस फेम केआरके ने इस मामले पर अभी तक बयान नहीं दिया है। अब इस मामले में यूजर केआरके रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इससे पहले केआरके सलमान खान के साथ पंगा लेने के बाद सुर्खियों में आए थे।

KRK

सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड का नेगेटिव रिव्यू करने के बाद केआरके के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई थी। सलमान खान पर टिप्पणी करने के मामले में केआरके के खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद भी केआरके ने सलमान खान पर कई विवादास्पद बयान दिए थे।

वहीं केआरके ने ट्विटर हैंडल पर कई भविष्यवाणी की। जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का शादी के कुछ साल बाद तलाक हो जाएगा। वहीं करीना कपूर खान को लेकर केआरके ने भविष्यवाणी करते हुए बेतुका बातलिखी थी कि करीना और सैफ के बच्चे सफल नहीं हो पाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X