लीजिये ऋचा चड्ढा तो मछली बन गयीं...क्यों?
हां सुनकर आपको हैरानी हुई ना लेकिन सच यही है कि फुकरे फेम ऋचा चड्ढा ने मछली का रूप धारण किया है वो भी पेटा के लिए। जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के लिए ऋचा चड्ढा ने एक फोटो शूट कराया है जो कि मछलियों के संरक्षण के लिए है।
फोटो में ऋचा चड्ढा ने आसमनी नीले रंग की मछली जैसी ड्रेस पहन रखी है और एक तख्ती हाथ में ली है। इस तख्ती पर लिखा है कि Fish are friends not food.
ऋचा चड्ढा का यह नया रूप देखकर हर कोई हैरान है। हाल ही में 'गोलियों की रासलीला यानी रामलीला' के खास किरदार से लोगों को प्रभावित करने वाली ऋचा चड्ढा के हैरतअंगेज फोटोसेश ने साबित कर दिया है कि वह काफी हॉट हैं।
रामलीला के प्रमोशन में तवज्जो ना दिये जाने पर ऋचा चड्ढा ने कहा था कि उन्हें इस बात का मलाल तो है लेकिन मैं जानती हूं कि यह भंसाली की रणनीति है जिसके तहत ऐसा किया गया है।
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'फुकरे' से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली ऋचा ने कहा, "अगर मैं फिल्म-निर्माता बनी तो बिल्कुल ऐसा ही करूंगी। मुझे संजय लीला भंसाली से इस मामले में कोई दिक्कत नहीं है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











