आलिया - रणबीर की शादी की रस्मों से पहला वीडियो वायरल: नीतू कपूर ने यूं किया कपूर खानदान की नई बहू का स्वागत

बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा चर्चित शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी की रस्म थी जिसके लिए पूरा कपूर और भट्ट खानदान, अपने परिवार और दोस्तों के साथ इकट्ठा हुआ। अभी तक शादी की तारीख किसी को नहीं पता थी लेकिन मीडिया के बहुत पूछने पर आखिरकार नीतू कपूर ने शादी की तारीख कंफर्म कर ही दी।

नीतू कपूर ने जानकारी दी है कि शादी आज यानि कि 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के घर वास्तु पर होगी। वहीं उनसे आलिया के बारे में कुछ कहने को कहा गया जिस पर रणबीर की बहन रिद्धिमा ने कहा कि आलिया सबसे क्यूट हैं।

first-video-from-ranbir-kapoor-alia-bhatt-wedding-ceremonies-riddhima-neetu-welcome-new-kapoor-bahu

अब जब कंफर्म हो ही चुका है कि आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो बस फैन्स इस खुशखबरी के बाद काफी उत्साहित हैं।

आरके हाउस से निकलेगी बारात

आरके हाउस से निकलेगी बारात

सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की बारात, उनके दादा - दादी, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के घर RK हाउस निकलेगी और वास्तु पर पहुंचेगी। वास्तु, रणबीर कपूर का घर है जहां वो आलिया भट्ट के साथ रहते हैं। यहीं पर आलिया और रणबीर, सात फेरे लेंगे।

रच गई मेहंदी

रच गई मेहंदी

आलिया भट्ट के हाथों में मेहंदी रच चुकी है। करिश्मा कपूर ने इस मेहंदी के फंक्शन से अपनी एक तस्वीर शेयर की जहां वो अपने पैरों में मेहंदी लगाए हुए दिखाई दीं।

नज़र आईं श्वेता - नव्या

नज़र आईं श्वेता - नव्या

रणबीर कपूर की बुआ ऋतु नंदा की बहू और अमिताभ बच्चन की बेटी, श्वेता बच्चन नंदा भी इस फंक्शन में पहुंची। श्वेता के साथ, रणबीर कपूर की भतीजी, नव्या नवेली नंदा भी मेहंदी के फंक्शन पर पहुंची।

यूं पहुंचे घराती

यूं पहुंचे घराती

आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान और बहन शाहीन भट्ट हरे रंग के जोड़ों में मेहंदी की रस्म में पहुंची। वहीं उनके पिता महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट भी हाथों में मेहंदी लगाए नज़र आए। इस रस्म का हिस्सा, करण जौहर और रणबीर आलिया के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी बने।

अयान ने दिया तोहफा

अयान ने दिया तोहफा

शादी से पहले, अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र की टीम की ओर से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने फिल्म से रणबीर और आलिया के रोमांटिक गाने केसरिया का टीज़र रिलीज़ किया। फैन्स इस टीज़र में रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री देखते ही रह गए।

अमिताभ बच्चन ने भी दिया आशीर्वाद

अमिताभ बच्चन ने भी दिया आशीर्वाद

अमिताभ बच्चन ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अपने जीवन के नए पड़ाव की शुरूआत के लिए ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार देते हुए ब्रह्मास्त्र का पहला गाना शेयर किया। अमिताभ बच्चन, रणबीर और आलिया के ब्रह्मास्त्र को स्टार भी हैं।

लड़केवाले यूं दिखे

लड़केवाले यूं दिखे

मेहंदी की रस्म में लड़के वाले एक साथ पहुंचे। रणबीर कपूर की भांजी समायरा, बहन रिद्धिमा और मां नीतू कपूर ने मीडिया का अभिवादन किया और उनसे रूक कर बात भी की। इसी बातचीत के दौरान ही उन्होंने शादी की तारीख का एलान किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X