'नशा' का ट्रेलर आउट लेकिन पूनम की बोलती बंद
बिकनी गर्ल से विख्यात पूनम पांडे की बहुप्रतिक्षित फिल्म नशा का आज पहला लुक लोगों के सामने आया जिसमें वही सब कुछ था जो कि मैडम पूनम पांडे ने ट्विटर पर पिछले काफी दिनों से फैलाया हुआ है। लेकिन इस ट्रेलर लॉंच में एक बात साफ देखने को मिली कि जो पूनम पांडे ट्विटर पर बड़ी बोल्ड दिखती हैं वो मीडिया के सामने एकदम से चुप रहीं। लोगों के सवालों का जवाब भी उन्होंने ज्यादा नहीं दिया।
उनकी ओर से फिल्म के डायरेक्टर अमित सक्सेना ही बोलते दिखायी दिये। लेकिन जब अति हो गयी तो पूनम को खुद ही कहना पड़ा कि प्लीज मुझे बोलने दीजिये। फिल्म से हटकर के जब पूनम से पूछा गया कि आप क्रिकेट की दुनिया में सनसनी फैलाने के बाद से नशा के सेट तक की जर्नी को कैसे देखती हैं?
तो मैडम ने बड़ी ही स्मार्ट तरीके से कहा कि यह जर्नी काफी अच्छी रही है। मैं मीडिया की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे काफी सपोर्ट किया। इसी एक जवाब के बाद पूनम ने खुलकर कुछ नहीं बोला बस वह फोटोग्राफरों को पोज ही देते नजर आयीं।
मालूम हो नशा एक एडल्ट फिल्म है जो कि 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसमें इंटिमेट सींस की भरमार है।
आईये आपको बताते हैं नशा की नशीली पूनम की कुछ खास बातें


Click it and Unblock the Notifications