विकी-कैटरीना के बाद रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी से शादी का किया ऐलान, बताई पूरी प्लानिंग

बॅालीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने निजी जीवन से जुड़ा एक खुलासा कुछ दिन पहले किया। रकुल प्रीत सिंह ने इस बात का ऐलान किया कि वह जैकी भगनानी के साथ रिश्ते में हैं। रकुल प्रीत सिंह ने अपने ही जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर के जरिए यह बताया था कि वह एक्टर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं।

जैकी भगनानी को रकुल प्रीत सिंह ने अपने जीवन का बड़ा तोहफा भी बताया था। एक वेबसाइट की खबर रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है। रकुल प्रीत सिंह ने बताया है कि वो कब और किस वक्त शादी करेंगी। साथ ही ब्वॅायफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ भी अपने रिश्ते को लेकर रकुल प्रीत सिंह ने खुलकर बात की है।

Rakul Preet Singh , Jackky bhagnani,

ईटाइम्स की रिपोर्ट अनुसार रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि जब भी शादी होगी तो वो इस खबर को भी अपनी जिंदगी के बाकी जरूरी चीजों की तरह शेयर करेंगी। रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि अभी उनका फोकस करियर पर अधिक है। रकुल प्रीत सिंह ने आगे यह भी बताया कि सेलेब्स की जिंदगी हमेशा लोगों के निशाने और जांच के दायरे में रहती हैं।

रकुल प्रीत सिंह ने शादी पर बोलीं

रकुल प्रीत सिंह ने शादी पर बोलीं

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि मैं उन चीजों को सुनना पसंद करती हूं। जिन्हें मैं सुनना चाहती हूं। मैं चीजों से न प्रभावित होने का विकल्प चुनती हूं। मैंने अपने निजी जिंदगी के बारे में बात की इसकी वजह यह है कि यह मेरे लिए खूबसूरत है। मैं इसे शेयर करना चाहती थी। रकुल ने इस पूरी बातचीत में कहा कि मैं शादी करूंगी लेकिन अभी मेरा करियर पर ध्यान है। काम की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह का करियर उड़ान ले रहा है।

रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार फिल्में

रकुल प्रीत सिंह की धमाकेदार फिल्में

रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपनी नई फिल्म की घोषणा की। अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बन रही डॅाक्टर जी में रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका निभाती हैं। इसके साथ एक बार फिर से अजय देवगन की फिल्म रकुल प्रीत सिंह के साथ दिखाई देंगी। रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन के साथ मेडे और थैंक गॅाड में मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक साथ

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक साथ

रकुल प्रीत सिंह की यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। मुमकिन है कि रकुल प्रीत सिंह साल 2022 के अंत तक अपनी शादी की घोषणा करेंगी। साल 2023 में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी कर सकते हैं। रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2099 में कन्नड़ फिल्म गिल्ली से की थी। वहां से निकलकर रकुल प्रीत सिंह हिंदी सिनेमा की तरफ आ गईं। यारियां से रकुल प्रीत सिंह ने साल 2014 में अपने करियर का आगाज किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X