शाहरुख खान के साथ लड़ाई पर अजय देवगन का बड़ा बयान- हम परेशानी में खड़े रहते हैं
बॅालीवुड एक्टर अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच सालों से मनमुटाव की खबरें आती रही हैं। यह मामला सालों पुराना है। जब अजय देवगन के बाद शाहरुख खान ने अपना डेब्यू किया था। अजय देवगन ने फूल और कांटे से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और शाहरुख खान ने दीवाना फिल्म से। काजोल की जोड़ी पर्दे पर अजय देवगन से अधिक शाहरुख खान के साथ सुपरहिट रही है।
हालांकि अजय देवगन और शाहरुख खान ने कभी भी एक साथ काम नहीं किया। कई बार यह सुनने को मिला कि अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच सालों से बातचीत बंद है। हाल ही में शाहरुख खान के साथ अपने इस कई साल पुरानी कंट्रोवर्सी पर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया दी है।

एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा कि 90 के दशक के दौरान हम एक साथ 6 से 7 लोगों ने अपना करियर शुरू किया था। हम सभी 1 या 2 साल के अंतराल पर इंडस्ट्री में आए थे।

शाहरुख के बीच की नाराजगी की खबरों पर अजय देवगन का रिएक्शन
हम सभी एक दूसरे से अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। हम एक दूसरे का साथ भी देते हैं। अपने और शाहरुख के बीच की नाराजगी की खबरों पर अजय देवगन ने कहा कि मेरे और शाहरुख के संबंध में मीडिया कुछ भी लिखती है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

अजय देवगन ने कहा- हमारे बीच सब ठीक
हमारे बीच सब ठीक है। जब भी कोई एक परेशानी में होता है तो दूसरा खड़ा हो जाता है। हम एक दूसरे पर यकीन करते हैं। मेरा कहना है कि अगर कोई कहता है कि वह उनके साथ है तो इसका मतलब साफ है कि वह उनके साथ ही है।

सोशल मीडिया और फैंस के कारण
मेरे और शाहरुख के बीच कभी कोई समस्या नहीं हुई। अजय ने शाहरुख के साथ दूरी की वजह सोशल मीडिया और फैंस को बताया है। अजय ने समझाते हुए कहा कि कई बार फैंस ऐसी बातें बना देते हैं। जिस पर हमारा कंट्रोल नहीं है।

हमारे लिए आगे से लड़ाई मत कीजिएगा- अजय देवगन
अजय देवगन ने कहा कि जब फैंस लड़ने लगते हैं तो लोगों को लगता है कि एक्टर के बीच लड़ाई हुई। फिर हम मिलकर इसे संभालने की कोशिश करते हैं। मैं सभी फैंस से कहना चाहता हूं कि हम एक हैं। हमारे लिए आगे से लड़ाई मत कीजिएगा।


Click it and Unblock the Notifications