TEASER: 2017 की क्यूट रोमांटिक फिल्म.. यहां देंखे पहली झलक!
अर्जुन कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हॉफ गर्लफ्रैंड का पहला टीजर रिलीज किया गया है। यहां देंखे क्या है हाफ गर्लफ्रैंड।
इसे चेतन भगत का लकी चार्म कहें या कुछ और.. लेकिन उनके किताब पर आधारित सभी फिल्मों ने कमाल का बिजनेस किया है। (फिल्म हैलो को छोड़ दिया जाए तो).... 3 इडियट्स, 2 स्टेट्स, कोई पो छे.. सभी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है।
बहरहाल, अब उनकी एक और बेस्ट सेलर किताब हॉफ गर्लफ्रैंड पर बनी फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है। श्रद्धा कपूर- अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म हॉफ गर्लफ्रैंड का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के टीजर में फिलहाल हमने सिर्फ अर्जुन के लुक को देखा है। उम्मीद है कि अगली टीजर में हमें श्रद्धा देखने मिलेंगी।
बता दें, फिल्म की कहानी एक बिहारी लड़के की है, जिसे कॉलेज में एक दिल्ली की हाई फाई लड़की से प्यार हो जाता है। अब दोनों के प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं.. यही कहानी है हॉफ गर्लफ्रैंड..
यहां देंखे फिल्म का पहला टीजर-
Ye baat poochna zaroori ho gya hai, ye #HalfGirlfriend hota kya hai? pic.twitter.com/SClayQZTsJ
— Madhav Jha (@arjunk26) April 5, 2017


Click it and Unblock the Notifications