..................... First teaser of Aamir Khan's film PK released - Hindi Filmibeat

Video: अरे पहचाने नहीं का इनका, ई पीके हैं पीके....रिलीज हुआ 'पीके' का टीजर

मुंबई। साल की सबसे ज्यादा चर्चित हो रही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' का पहला टीजर रिलीज किया गया। मुंबई के मल्टीप्लेक्स में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा, निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया।

pk

पीके अपने पहले पोस्टर से सूर्खियां बटोर रहा है। कोई इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा तो कोई टिप्पणी करने से भी बाज नहीं आ रहा है। इस फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किये गए। किसी में आमिर सिर्फ ट्रांजिस्टर पहने नजर आए तो किसी में पुलिस की वर्दी। लिहाजा, इस फिल्म ने दर्शकों के दिलो दिमाग में मिस्ट्री कायम कर दी है। फिल्म का ये पहला टीजर था, जिसे मीडिया की मौजूदगी में देश और दुनिया के सामने पेश किया गया।

टीजर रिलीज करने के मौके पर भी फिल्म की कहानी के बारे में किसी ने बात नहीं की। न निर्देशक ने, न ही किसी कास्ट ने। सबने कहा की कहानी के बारे में बात करने से फिल्म देखने का मज़ा चला जाएगा। लिहाज़ा फिल्म की कहानी पर सस्पेंस अब भी बरक़रार है।

आमिर खान ने बस इतना कहा की मेरे 25 सालों के फ़िल्मी सफ़र में मैंने अनेकों किरदार किए, जिसमें सबसे मुश्किल रोल यही है। आमिर ने ये भी कहा की इन 25 सालों की सभी फ़िल्में एक तरफ हैं और पीके एक तरफ है।

यानी आमिर ने ये साफ़ कह दिया की पीके उनकी सबसे बेहतरीन और सबसे ज़्यादा दिल के करीब फिल्म है। हालांकि टीजर देखकर यह हम भी कह सकते हैं कि इस फिल्म के जरीए आमिर खान बॉलीवुड में एक और अहम किरदार निभाने वाले हैं, जो आजतक किसी ने सोचा भी होगा। आपको बता दें, यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी।

<iframe width="640" height="390" src="//www.youtube.com/embed/82ZEDGPCkT8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X