ALERT: सुपरहिट फिल्म की तैयारी शुरू.. पहला गाना हुआ रिकॉर्ड!
सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म पद्मावति का पहला गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने इस गाने की काफी तारीफ की। श्रेया ने ट्वीट कर कहा कि मैंने अपने जीवन के एक यादगार गीत को रिकॉर्ड किया। इस प्रकार के पल के अनुभव से काफी खुश हूं। मैंने इसे पूरे दिल से गाया।

आपको बता दें कि इससे पहले संजय लीला भंसाली की पसन्दीदा श्रेया घोषाल ने बाजीराव मस्तानी के गीत 'मैं दीवानी मस्तानी हो गई' के लिए कई पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने अपनी जिन्दगी का लैण्डमार्क गीत फिल्म पद्मावती के लिए रिकॉर्ड किया, जिसे संजय लीला भंसाली सर से संगीतबद्ध किया है।
इस गीत को रिकॉर्ड करते हुए मुझे भावनात्मक रूप से काफी संतुष्टि मिली है। उन्होंने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि संजय लीला भंसाली ने पद्मावती के लिए दिल से गाने के लिए मजबूर करने वाला संगीत बनाया है। 'पद्मावती' नाम से बनने वाली इस फिल्म को प्रकाश कपाडिय़ा ने लिखा है जो इससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ 'देवदास','ब्लैक','सांवरिया' और 'बाजीराव मस्तानी' लिख चुके हैं।
दीपिका को मिली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म.. ऐश्वर्या राय OUT.. फाइनल है!
गौरतलब है कि रानी पद्मावति के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को ही साइन किया है, जिसके अपोज़िट रणवीर सिंह होंगे। पिछले दिनों भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने काफी धूम मचाई थी, जिसके बाद अब पद्मावति फिल्म बनाने का सोचा गया है। यह फिल्म चित्तौड़ की रानी पद्मावति के प्रति खूंखार सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के दीवानेपन पर आधारित होगी।


Click it and Unblock the Notifications