#AYYARI….इश्क तेरा ले डूबा...अय्यारी का पहला गाना रिलीज…
मनोज बाजपेई और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म अय्यारी का एक गाना रिलीज हुआ है जो कि दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस गाने को टिपिकल लवस्टोरी की शुरुआत के ऊपर फिल्माया गया है और इसको सुनिधि चौहान ने गाया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ यारियां फेम राकुल प्रीत रोमांस करती हुई नजर आएंगी।
इस गाने के बोल इश्क तेरा ले डूबा काफी रोमांटिक लग रहा है। आपको बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में 26 जनवरी 2018 में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म को हिंदुस्तानी आर्मी पर फिल्माया गया है जिसमें मनोज तिवारी की जबरदस्त अभिनय देखने को मिलेगा।

आपको बता दे कि कुछ समय पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसको अब तक करीब 5 मिलियन लोगों नें देखा है तो इतना तो तय है कि इस फिल्म तो लोग पसंद कर रहे है और इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। अब ये तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि ये फिल्म दर्शकों को थिएटर में खींचने में कामयाब रहेगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications