PIC: शादी के बाद Mr. एंड Mrs. शाहिद कपूर की पहली सेल्फी..
[बॉलीवुड न्यूज] शाहिद कपूर और मीरा राजपूत आखिरकार विवाह के बंधन में बंध गए हैं। ऑफिशियली आज से मीरा मिसेज कपूर हो गई हैं। शादी के इस समारोह में सिर्फ दोनों परिवार और नजदीकी दोस्त ही शामिल रहे। शाहिद और मीरा अपने शादी समारोह को सादे तरीके से संपन्न करना चाहते थे।

लेकिन 12 जुलाई को अभी धमाल होना बाकी है, जब रिशेप्शन पार्टी में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल होगी। फिलहाल, शादी के बाद भी एक पार्टी की जाएगी, जिसके बाद शाहिद- मीरा मुंबई के लिए रवाना होंगे।
PICS: शादी के बाद पत्नी मीरा के साथ मीडिया के सामने शाहिद कपूर
लेकिन शादी के तुरंत बाद ही शाहिद ने मीडिया के सामने आकर मीडिया और फैंस दोनों को खुश कर दिया। यहां शाहिद और मीरा दोनों ही बेहद खूबसूरत दिख रहे थे। शाहिद ने जहां व्हाइट शेरवानी में लाखों दिलों की धड़कन रोक दी थी। वहीं, मीरा भी पिंक लंहगे में बेहद खूबसूरत दिखीं।
PHOTOS: संपन्न हुआ शाहिद कपूर- मीरा का विवाह, देखें शादी की तस्वीरें
लेकिन इससे भी बड़ा सरप्राइज फैंस को तब मिला, जब खुश शाहिद के अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। कोई शक नहीं कि ये बॉलीवुड की एक परफेक्ट जोड़ी है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











