First Poster- अगली फिल्म में वरुण धवन बनेंगें Mr. लेले- फनी पोस्टर ने कर दिया धमाका
सुपरस्टार वरुण धवन एक के बाद एक धमाका कर रहे हैं। उनकी एक फिल्म स्ट्रीट डांसर अभी रिलीज नही हुई थी कि उन्होने अपनी अगली फिल्म मिस्टर लेले का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर से शशांक खैतान के साथ बनी है। इस पोस्टर में वरुण धवन सिर्फ अंडरवियर में नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक पिस्तौल है।
वरुण धवन इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है कि.. #MRLELE maaaza लेले @karanjohar please forgive me @ShashankKhaitan chalo chaloooo @DharmaMovies back home 1 jan 2021.

इससे ये बात तो तय है कि फिल्म अगले साल 1 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के पोस्टर से तो यही नजर आ रहा है कि फिल्म निश्चित एक दमदार कॉमेडी होने वाली है।
वरुण धवन हैं तो एक अलग तरह की कहानी नजर आ सकती है। हालांकि इस पोस्टर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसको ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अभी तक किसी तरह का नाम सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











