POSTER: करण जौहर की 'कपूर एंड सन्स'.. 2016 की सबसे HAPPY फैमिली!
[बॉलीवुड न्यूज] कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का पहला पोस्टर भी कुछ ऐसी ही चीज है। फुल ऑफ लाइफ, एनर्जी और खुशिंयां.... आखिर करण जौहर की फिल्म होती ही ऐसी है।

इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान मुख्य किरदारों में दिखेंगे। जबकि क्यूट से दादाजी बने ऋषि कपूर की तस्वीर हमने आपको कल ही दिखाई थी। [कपूर एंड सन्स का फर्स्ट लुक.. इस एक्टर को देख हो जाएंगे हैरान]
बता दें, फिल्म का ट्रेलर 10 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सिद्धार्थ और फवाद भाई बने हैं। शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, इस फर्स्ट पोस्टर के बाद फिल्म से हमारी उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई है।
ALERT: एक धमाकेदार रिमेक.. ये फ्लॉप जोड़ी है फाइनल!
अफवाहों की मानें तो फवाद खान फिल्म में 'होमोसेक्सुअल' का किरदार निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब तक बाकि फिल्मों में जिस तरह 'गे' किरदारों को दिखाया गया है, यह उनसे बहुत अलग होगा। बहरहाल, हमें भी पूरी उम्मीद है कि फवाद अपने एक्टिंग टैलेंट के जरीए यह किरदार बेहतरीन ढ़ंग से निभा ले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications


