सलमान की #TigerEntry...टाईगर ज़िदा है का पहला पोस्टर!
कौन कहता है कि अब दीवाली सलमान खान की नहीं रही। जनाब, इस साल भी दीवाली सलमान खान की ही रहेगी। कम से कम अली अब्बास ज़फर ने तो इसका एलान कर ही दिया।
दरअसल, कल रात अली अब्बास ज़फर ने ट्वीट किया कि 22 दिसंबर को टाईगर आ रहा है। लेकिन उससे पहले दीवाली आ रही है। बहुत काम चल रहा है। धमाका तो बनता है।

पहले सबको लगा कि टाईगर ज़िंदा है का ट्रेलर दीवाली पर लॉन्च होगा और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार - अजय देवगन की गोलमाल के साथ अटैच किया जाएगा।
Recommended Video

लेकिन ऐसा नहीं है। दीवाली पर सलमान खान पूरे आन बान और ठाठ बाट के साथ नज़र आएंगे टाइगर ज़िंदा है के पहले पोस्टर पर। फिल्म सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर एक था टाइगर की सीक्वल है।
सलमान खान इस फिल्म के लिए काफी महंगा एक्शन सीन और क्लाईमैक्स शूट कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में हुई है और सलमान कैटरीना की एक रोमांटिक तस्वीर लोगों के होश भी उड़ा चुकी है।
बहरहाल, देखना है कि फिल्म में इस बार सलमान की एंट्री कैसी होती है ये देखने के लिए तो 22 दिसंबर का इंतज़ार करना पड़ेगा। लेकिन हम आपको याद दिलाते हैं, सलमान खान के बेस्ट एंट्री सीन -


Click it and Unblock the Notifications













