First LOOK: गब्बर इज बैक, अब भ्रष्टाचार की उल्टी गिनती शुरू
[बॉलीवुड न्यूज] भ्रष्टाचार पर यूं तो बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक इस मुद्दे को अलग ढ़ंग से पर्दे पर उतारती नजर आ रही है। गब्बर इज बैक का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है और यह काफी दिलचस्प दिख रहा है। पोस्टर में सिर्फ एक कब्र दिखाया गया है।

पोस्टर में दिखाया गया है कि 1 मई को करप्शन यानि की भ्रष्टाचार का खात्मा हो जाएगा। वहीं, कब्र पर खुदा है कि भ्रष्टाचार का जन्म 15 अगस्त 1947 को हुआ है। जबकि इसकी मौत 1 मई 2015 को होगी। वहीं, मरने का कारण होगा....गब्बर..
Teaser: 'गब्बर इज बैक', 1 मई को फिर गूंजेगी आवाज..कितने आदमी थे..
आपको बता दें, गब्बर इज बैक 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसके पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। इससे पहले फिल्म के छोटे छोटे चार टीजर भी रिलीज किए गए थे, जिसमें अक्षय कुमार की आवाज में शोले के गब्बर की डॉयलोग थे।
वहीं, इस फिल्म के टैगलाइन के तौर पर ''अब करप्शन की उल्टी गिनती शुरू'' भी काफी पॉपुलर हो रहा है। फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज किया जाएगा। गब्बर इज बैक 2002 में आई तमिल फिल्म रमना की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार समेत श्रुति हसन, सोनू सूद, प्रकाश राज मुख्य किरदारों में हैं। जबकि करीना कपूर औैर चित्रागंदा सिंह कैमियो करती दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications

