First LOOK: अजय देवगन की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल'- पहली झलक ही जबरदस्त
Recommended Video

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। जबकि फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी को दर्शकों के सामने आएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। धमाल सीरिज में अजय देवगन ने संजय दत्त की जगह ली है।
फिल्म के इस पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। अजय देवगन के साथ फिल्म में जॉनी लीवर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा मुख्य किरदारों में हैं। और जिस तरह से ये सभी नजर आ रहे है, उससे साफ लग रहा है कि फिल्म की कहानी किसी जंगल के इर्द गिर्द घूमने वाली है।

लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचाते नजर आएगी। फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें भी लीक हुई हैं, जहां दोनों एक्शन करते नजर आ रहे हैं। निर्देशक इंद्र कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, इतने लंबे समय के बाद अजय देवगन, माधुरी और अनिल कपूर के साथ फिल्म करना काफी शानदार रहा। मैं खुश हूं कि इन सभी ने इस फिल्म में इतनी दिलचस्पी दिखाई है।


Click it and Unblock the Notifications