..................... First poster of Brahmastra to be released on 15th December, Alia Bhatt made two big announcements! 15 दिसंबर को रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का पहला पोस्टर, आलिया भट्ट ने किए दो और बड़े ऐलान! - Hindi Filmibeat

It's Official- 15 दिसंबर को रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का पहला पोस्टर, आलिया भट्ट ने किए दो और बड़े ऐलान!

अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र इस वक्त बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म है और इसको लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती है। लेकिन अब वो ऐलान हो गया है जिसको लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जी हां, ब्रह्मास्त्र का पहला पोस्टर, इसका पहला किरदार और रिलीज डेट का ऐलान अब होने वाला है। इसका आधिकारिक ऐलान आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ किया है।

आलिया भट्ट ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें नजर आ रहा है कि ब्रह्मास्त्र का पहला मोशन पोस्टर 15 दिसंबर को रिलीज होगा। इसके अलावा फिल्म के किरदार शिवा से रूबरू करवाया जाएगा। ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान भी 15 दिसंबर को होगा।

brahmastra, alia bhatt, ब्रह्मास्त्र, आलिया भट्ट

इसके लिए एक इवेंट रखा जा रहा है। ये इवेंट 'थ्यागराज स्टेडियम' नई दिल्ली में होगा और समय है शाम के 4 बजे। आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा है.. ''जैसा कि अयान कहते हैं, समय सही लगता है! आइए, 15 दिसंबर को हमारे साथ ब्रह्मास्त्र की दुनिया में कदम रखें और इस महाकाव्य यात्रा का हिस्सा बनें। जल्द ही हमसे मिलने के लिए अभी पंजीकरण करें!''

आलिया भट्ट के इस पोस्ट के अलावा अयान मुखर्जी ने भी एक पोस्ट किया है। फैंस इसके कमेंट पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ देखना चाहते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय नजर आने वाली है। फिल्म एक शानदार प्रोजेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X