First LOOK: इंतजार खत्म.. 'जग्गा जासूस' का पोस्टर रिलीज.. हो जाएंगे हैरान!

रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन किया है अनुराग बसु ने।

By Neeti

आखिरकार वह दिन आ ही गया.. जब सालों से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जग्गा जासूस' का पहला पोस्टर फैंस के सामने है। जी हां, रणबीर कपूर- कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। और बता दें, यह काफी हद तक आपको हैरान कर देगा।

jagga jasoos

जग्गा जासूस 7 अप्रैल 2017 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, फैंस के सामने फिल्म की पहली झलक आ चुकी है। यहां रणबीर- कैटरीना दोनों चश्मा पहने geek लुक में दिख रहे हैं। और सबकुछ एनिमेटेड है। अनुराग बसु पहले ही बता चुके हैं, यह फिल्म वह बच्चों के लिए बना रहे हैं।

सलमान, अक्षय कुमार ही नहीं.. 2016 में इन्होंने भी दिया बॉक्स ऑफिस धमाका

बहरहाल, 20 दिसंबर को फिल्म का टीजर भी नए अंदाज में रिलीज किया जाएगा.. वर्ल्ड ऑफ जग्गा.. के जरीए। फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो ऐसी मार्केटिंग आज तक बॉलीवुड में कभी नहीं हुई। मेकर्स 'वर्ल्ड ऑफ जग्गा' रिलीज करेंगे, जो जग्गा जासूस की जिंदगी में हो रहे मस्ती और एडवेंचर को दिखाएगी।

बता दें, काफी सालों से फिल्म पोस्टपोंड होते होते 2017 में रिलीज होने जा रही है। अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का इंतजार अब बेसब्री के साथ किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X