गंगाजल 2 का पहला पोस्टर रिलीज, महिला पुलिस पर होगी कहानी
वर्ष 2003 में आई निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल आज भी दर्शकों के जेहन में जिंदा है। अजय देवगन की शानदान एक्टिंग और जानदार डॉयलोग्स ने फिल्म को काफी पॉपुलर किया था। लिहाजा, फिल्म की सफलता को देखते हुए अब प्रकाश झा इस फिल्म का सीक्वल 'गंगाजल 2' लेकर आ रहे हैं।

बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों को देखते हुए प्रकाश झा ने भी इस डगर पर कदम रखा दिया है। गंगाजल 2 की कहानी , मध्य प्रदेश की एक महिला की जिंदगी और उपलब्धियों से प्रेरित है। प्रकाश झा ने कहा, 'मैंने इस फिल्म में महिला के किरदार को मुख्य रखा क्योंकि ये मध्य प्रदेश की एक महिला पुलिस अधिकारी के सम्मान में है, जिनकी उपस्थिति एक तेजतर्रार रवैये को दर्शाती है। मैं इस वक्त उनके नाम का खुलासा नहीं कर सकता।'
प्रभावी है पोस्टर
फिल्म के पोस्टर की बात करें तो, यह काफी प्रभावी लग रहा है। पोस्टर में अजय देवगन नहीं, बल्कि एक महिला पुलिस हाथों में पिस्तौल थामे नजर आ रही है। फिल्म में मुख्य किरदार में कौन सी अभिनेत्री होंगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्य किरदार के लिए करीना कपूर से संपर्क किया गया है। लेकिन पोस्टर देखकर दर्शक अब एक्ट्रेस का नाम जानने को और उत्सुक हो गए हैं।
अजय नहीं दिखेंगे गंगाजल 2 में
फिल्म में महिला किरदार अहम होने की वजह से प्रकाश झा ने अजय देवगन को फिल्म में नहीं लिया। निर्देशक का कहना है कि, 'अजय फिल्म में नहीं हैं क्योंकि फिल्म में एक पुरूष पुलिसकर्मी का किरदार नहीं है। लेकिन उन्हें कहानी पसंद आई और उन्होंने खुद को फिल्म के प्रेजेंटर के तौर पर इससे जोड़ लिया है। मैं उनके साथ कई और फिल्मों में काम करना चाहता हूं।'
प्रकाश झा की 6 फिल्में बैक टू बैक
आपको बता दें, अजय देवगन निर्देशक के साथ उनकी अगली फिल्म 'सत्संग' में भी काम करेंगे। वहीं, निर्देशक प्रकाश झा इस बार एक साथ लोगों को 6 फिल्मों का तोहफा देने वाले हैं। गंगाजल 2, सत्संग, राजनीति 2, 13 हसीनाएं और एक हीरो, लिपिस्टिक वाले सपने और क्रेज कुक्कड़ फैमिली उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट है। बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि प्रकाश झा दर्शकों के सामने फिर कुछ उम्दा कहानियां परोसें।


Click it and Unblock the Notifications











