POSTER: अजय देवगन की फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार'.. धमाकेदार पोस्टर रिलीज
अजय देवगन एक के बाद एक धमाका करते जा रहे हैं। अभी तो फैंस उनकी फिल्म 'शिवाय' में ही फंसे हुए, जबकि दूसरी ओर एक्टर अपनी बाकी फिल्मों से जुड़ी जानकारी भी लगातार शेयर कर रहे हैं। ताजा बात करें तो अजय देवगन ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है।

अजय देवगन के लिए फिलहाल दो फिल्में काफी खास हैं.. पहली शिवाय, जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। दूसरी फिल्म है सन्स ऑफ सरदार, जो 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।
ये क्या.. 2017 की दिवाली.. अजय देवगन एक नहीं, दो फिल्में होगी रिलीज!
'सन्स ऑफ सरदार' सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' की शूटिंग शुरू करेंगे।
Wow: अजय देवगन की फिल्म में होगा सलमान खान का DHAMAKA
फिलहाल सन्स ऑफ सरदार की स्क्रिप्ट कर काम चल रहा है। अजय देवगन इस फिल्म को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ग्रैंड बनाना चाहते हैं। सुपरस्टार का कहना है कि वे सन्स ऑफ सरदार को भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करना चाहते हैं। इस फिल्म को लेकर अजय देवगन काफी रिसर्च कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












