Wedding Photos: राघव परीणिती पर रह गई सबकी नजरें, इधर साउथ सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड के साथ रचा ली शादी

Ashok Selvan, Keerthi Pandian

साउथ इंडियन अभिनेता अशोक सेलवन ने फिल्म निर्माता अरुण पांडियन की बेटी व एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन के साथ शादी कर ली है। अशोक और कीर्ति पिछले कुछ सालों से डेटिंग कर रहे थे और आखिरकार 13 सितंबर 2023 को दोनों ने एक खूबसूरत शादी समारोह में सात फेरे लिए। कपल ने कुछ महीने पहले ही सगाई की थी। अब अपने करीबी दोस्तों व रिश्तेदार की मौजूदगी में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए एक-दूजे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

सामने आई आधिकारिक शादी की तस्वीरों में अशोक और कीर्ति अपने व्हाइट एंड गोल्डन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। कीर्ति ने गजरा के साथ साड़ी पहनी थी और अशोक भी अपने ट्रेडिशनल आउटफिट वेष्टि सेट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

शादी का रिसेप्शन बाद में चेन्नई में आयोजित होगा। न्यूली मैरिड कपल को फैंस और फिल्म जगत के कई लोग बधाई दे रहे हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मंजी मोहन ने लिखा, "बधाई हो दोस्तों।" ऐश्वर्या राजेश ने भी कपल को बधाई दी। एक फैन ने लिखा, "आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।"

कीर्ति की चचेरी बहन राम्या पांडियन ने कपल को बधाई देने के लिए अपने इंस्टा हैंडल से कुछ और तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हैप्पी मैरिड लाइफ माय डियर कनमनी @iKeerthiPandian और हमारे परिवार में हमारे सबसे प्यारे मापिलई @AshokSelvan (sic) का स्वागत है।"

बता दें कि अशोक सेलवन ने अपना तमिल डेब्यू 'Soothu Kavvum' से किया था। इसके बाद उन्होंने 'पिज्जा 2', 'थेगिडी', 'सावले समाली', 'मनमथा लीलाई', 'हॉस्टल', 'सम पीपल' समेत कई सफल फिल्मों में काम किया। अशोक ने 2021 में अनी आई. वी. ससी द्वारा निर्देशित 'निन्निला निन्निला' से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म की स्टार कास्ट में रितु वर्मा, निथ्या मेनन भी शामिल थीं। उन्होंने 2021 में 'Marakkar: Arabikadalinte Simham' के माध्यम से विलेन के किरदार के साथ मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत की।

उनकी हालिया फिल्म 'Bor Uyyy' को भी फैंस ने खूब सराहा, जिसमें सरथकुमार, रितिका सिंह और कई अन्य स्टार्स ने अभिनय किया है। इसे न केवल क्रिटिक्स द्वारा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब सराहा गया। वहीं, कीर्ति पांडियन ने 'थुम्बा' और 'Anbirkiniyal' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X