LEAKED PICS: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की पहली तस्वीरें, मोबाईल बैन के बावजूद वायरल
Recommended Video

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब पति - पत्नी बन चुके हैं। कोंकण परंपरा के अनुसार माला बदलने के बाद, शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी हैं और दीपिका पादुकोण अब मिसेज़ रणवीर सिंह बन चुकी हैं। शादी इटली के लेक कोमो से हुई जहां रणवीर सिंह ने प्लेन से एंट्री ली। लड़केवाले और लड़की वाले बिल्कुल अलग समझ आ रहे हैं।
इस शादी की तस्वीरें बाहर ना जाएं इसके लिए काफी सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया था। वहीं, दूसरी तरफ, शादी में मोबाईल ना लाने की भी गुज़ारिश सबसे की गई थी। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी तस्वीरें बाहर आ ही चुकी है। हालांकि विवाह स्थल तक जाते हुए भी रणवीर और दीपिका ने खुद को ऐसे छिपाया था।

विवाह स्थल से तस्वीरें बाहर आ चुकी हैं। हालांकि इन तस्वीरों में साफ कुछ नज़र नहीं आ रहा है। लेकिन हां रणवीर और दीपिका की झलक ज़रूर मिल रही है। आपके फेवरिट स्टार कब आपको ढंग से अपनी झलक देंगे पता नहीं। ये तस्वीरें कहां से लीक हुई हैं ये भी नहीं बताया जा सकता था।
लेकिन ये सभी तस्वीरें कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स और फैन क्लब्स के ट्विटर अकाउंट पर वायरल हैं। आप भी ये तस्वीरें देखकर दूल्हा - दुलहन को ढूंढने की कोशिश कर लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications