नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर की पहली तस्वीर वायरल, एकदम शानदार
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर में हाल ही में एक नन्ही खुशी ने जन्म लिया है..जी हां हम बात कर रहें है उनकी बेटी की जो कि हाल ही में जन्मी है। इसके चलते दोनो काफी ज्यादा खुश हैं उसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है जो कि लगातार वायरल हो रही है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बिटिया का नाम मेहर रखा है। बता दें कि अभी तक दोनो ने अपनी बेटी को लेकर सस्पेंस बनाया हुआ है और मेहर के पैरों की तस्वीर साझा की है।
इस फोटो को पोस्ट करते हुए नेहा धूपिया लिखती है कि मेहर धूपिया बेदी इस दुनिया को हेल्लो बोलो। ये फोटो पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है और उनके फैंस इसको शेयर भी कर रहें है।

नेहा और अंगद ने इस साल एक छोटे से पारिवारिक समारोह में शादी कर ली थी। गुरूद्वारे में हुई इस शादी के बाद से ही खबरें थीं कि नेहा धूपिया प्रेगनेंट हैं। हाल ही में नेहा के पति अंगद बेदी ने इस बात की पुष्टि की थी कि चूंकि नेहा प्रेगनेंट थीं..
ये बात बताना शादी के पहले घरवालों को, कितना मुश्किल हुआ। वहीं नेहा का कहना था कि वो डर गईं थीं कि उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा क्योंकि हमारी इंडस्ट्री ऐसी है। फिलहाल उनकी सारी समस्याएं अब खत्म हो गई और उनके घर एक नन्ही परी आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications