First LOOK: शादी के बाद 'असिन शर्मा' की पहली झलक.. बेहद खूबसूरत!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की आज दिल्ली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी होगी। लेकिन उससे पहले दोनों ने चर्च में भी वेडिंग की, जिसकी पहली तस्वीर सामने आई है। यहां दोनों साथ में काफी क्यूट दिख रहे हैं।

असिन की शादी इस साल की सबसे पहली सेलिब्रिटी शादियों में हैं, लिहाजा इसका सुर्खियां बटोरना तो बनता है। लोग इस शादी से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानना चाह रहे हैं। लिहाजा, हम यहां आपके लिए शादी के वेन्यू की तस्वीरें भी लाए हैं..
असिन और राहुल ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को दिया है। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई चेहरे यहां दिख सकते हैं। आखिर काफी कम समय में असिन में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। लिहाजा, हमें सेलिब्रिटीज के लुक्स का भी इंतजार है।
मैचमेकर अक्षय कुमार बजाएंगे 2016 का पहला बैंड बाजा बारात
बहरहाल, इनकी चर्च वेडिंग में 50 गेस्ट शामिल रहे। जबकि रात में हिंदू रीति रिवाज से जब शादी होगी तो लगभग 500 गेस्ट शरीक होंगे। 23 जनवरी को दोनों मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड सहित बिजनस वर्ल्ड की कई हस्तियां शिरकत करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications













