..................... तस्वीरें: वरूण धवन ने मीडिया से मिसेज़ नताशा वरूण धवन को मिलवाया | First Pics: Varun Dhawan meets media with his wife Mrs Natasha Varun Dhawan - Hindi Filmibeat

वरूण धवन - मिसेज़ नताशा वरूण धवन की शादी की तस्वीरें, बेहद प्यारी Wedding Pics

वरूण धवन और नताशा दलाल ने अलीबाग के मैंशन हाउस में डूबते हुए सूरज के साथ सात फेरे लिए हैं और अब आधिकारिक रूप से पति - पत्नी हो चुके हैं। शादी 7 बजे शुरू हुई और अब जाकर खत्म हुई।

first-pics-meet-varun-dhawan-and-his-wife-mrs-natasha-varun-dhawan

वरूण और नताशा की शादी में काफी देर हो चुकी थी। शादी दिन में प्लान की गई थी लेकिन शादी शुरू होते होते शाम हो गई और रस्में खत्म होते होते रात। लेकिन वरूण और नताशा ने मीडिया का पूरा ख्याल रखा और उन्हें खाने के पैकेट्स तक भेजे।

वरूण और नताशा, साल 2020 में ही शादी करने वाले थे और ये शादी धूमधाम से विदेश में होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन और कोरोना के बाद सारे नियम बदल गए और दोनों ने प्राईवेट वेडिंग करने के फैसला लिया।

अलीबाग के मैंशन हाउस में 50 रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच वरूण धवन और नताशा दलाल ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। हालांकि शादी की रस्में 22 तारीख से ही शुरू हो चुकी थीं।

यूं आए बाराती

यूं आए बाराती

शादी में लड़के वालों ने बारात में जमकर डांस किया और रंग जमा दिया। बारात में बदरी की दुलहनिया से लेकर आज मेरे यार की शादी और झिंगाट पर जमकर नाचे।

दूल्हे की एंट्री

दूल्हे की एंट्री

वरूण धवन ने एक Quad Bike पर एंट्री ली और उनके आते ही बैंड वालों ने सलमान खान की फिल्म सलाम - ए - इश्क का गाना ओ हीरिए सहरा बांध के मैं तो आया रे बजाना शुरू कर दिया।

बेहद उत्साहित थे वरूण

बेहद उत्साहित थे वरूण

अपनी शादी में वरूण धवन इतने उत्साहित दिखे। एक मेहमान की मानें तो वो दूल्हा कम, दूल्हे के छोटे भाई ज़्यादा लग रहे हैं। वैसे भी वरूण को हर चीज़ में उत्साहित होने की आदत है। इसलिए अपनी शादी में वो हद से ज़्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

सबने जमकर इंजॉय किया

सबने जमकर इंजॉय किया

शादी में मेहमान काफी इंजॉय कर रहे हैं और बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो वरूण के बड़े भाई रोहित धवन एक एक मेहमान का ख्याल रख रहे हैं और अपने पिता डेविड धवन को कोई काम नहीं करने दे रहे हैं। डेविड केवल बेटे की शादी इंजॉय कर रहे हैं।

टीम हंप्टी और टीम वीर

टीम हंप्टी और टीम वीर

शादी के पहले वरूण और नताशा के स्कूल की दोस्त ज़ोया मोरानी और कुछ और दोस्त टीम वीर और टीम हंप्टी की टी शर्ट पहने दिखाई दिए। संगीत के लिए भी सबने बॉलीवुड थीम पार्टी के लिए जमकर रिहर्सल की।

अब होनी है कॉकटेल पार्टी

अब होनी है कॉकटेल पार्टी

शादी के बाद अब वरूण धवन और मिसेज़ नताशा वरूण धवन की कॉकटेल पार्टी होनी है और माना जा रहा है कि इसे होस्ट करने वाले हैं वरूण धवन के मेंटॉर और खास दोस्त करण जौहर।

विरूष्का वेडिंग सी तैयारी

विरूष्का वेडिंग सी तैयारी

इस शादी के वेडिंग प्लानर वही कंपनी थी जिन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी प्लान की थी। और शादी में सबने जमकर इंजॉय किया है।

देसी और विदेशी व्यंजन

देसी और विदेशी व्यंजन

शादी में भारतीय खाने के अलावा लेबानीज़ और मेेक्सिकन व्यंजन भी बनाए गए थे। वहीं शादी की तस्वीरें कहीं लीक ना हो जाएं इनका पूरा ख्याल रखने के लिए सबके मोबाइल फोन पर स्टिकर चिपकाए गए थे।

कोरोना नियमों का पालन

कोरोना नियमों का पालन

शादी में कोरोना नियमों का भी पालन किया गया। 50 मेहमानों की इस शादी के लिए सभी गेस्ट ने पहले ही अपने कोरोना टेस्ट करवा कर अपनी निगेटिव रिपोर्ट वेडिंग प्लानर को जमा की थी।

हनीमून और फिर रिसेप्शन

हनीमून और फिर रिसेप्शन

वरूण धवन और नताशा दलाल, इसके बाद हनीमून के लिए इस्तानबुल जाएंगे। वहां से लौटने के बाद 2 फरवरी को वरूण और नताशा, मुंबई के JW Mariott होटल में एक ग्रांड रिसेप्शन पार्टी देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X