First Pic: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने सिंबा की एनिवर्सरी पर शुरू की सर्कस की शूटिंग
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा की रिलीज़ को 2 साल पूरे हो चुके हैं। और इस लकी दिन पर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने सर्कस की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से रणवीर ने पहली तस्वीर भी शेयर की।
सर्कस, शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक को आधार बनकर पहले भी गुलज़ार अंगूर बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है।

फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।
रोहित शेट्टी की कंपनी अष्टविनायक फिल्मस के पास इस फिल्म के रीमेक राइट्स काफी समय से हैं। रोहित पहले इस फिल्म को शाहरूख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन अब रोहित ने अपनी पसंद बदल दी है।


Click it and Unblock the Notifications
