FIRST PIC: अक्षय - करीना - दिलजीत - कियारा की गुड न्यूज़ की बेहद प्यारी पहली तस्वीर
Recommended Video

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स इस समय एक के बाद एक फिल्में प्रोड्यूस कर रही है। हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन्स की केसरी में अक्षय कुमार ने धूम मचाई। अब धर्मा प्रोडक्शन्स की गुड न्यूज़ की स्टारकास्ट पहली तस्वीर के लिए साथ आई और फैन्स इस तस्वीर को देखकर बेहद खुश हैं। तस्वीर में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसान्ज्ह और कियारा आडवाणी दिखाई देंगे।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता। फिल्म सितंबर में रिलीज़ हो रही है और धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ इसे केप ऑफ गुड फिल्म्स भी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म कॉमेडी है और फैन्स को स्टारकास्ट देखकर ही फिल्म के लिए काफी उम्मीदें बंध चुकी हैं।
लेकिन फिलहाल तो भूमि पेडनेकर, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ करण जौहर की तख्त कर रही हैं। वहीं राजकुमार राव ने करण जौहर के साथ एक तीन फिल्म की डील साइन की है। करण जौहर काफी समय से राजकुमार राव के साथ काम करना चाह रहे हैं।
धर्मा प्रोडक्शन्स के पास इस समय फिल्मों का जमावड़ा लगा है। कलंक के बाद गुड न्यूज़, तख्त, रणभूमि, शशांक खेतान के साथ एक और फिल्म प्रमुख फिल्में हैं। वहीं ओशो बायोपिक की चर्चा भी ज़ोरों पर है।


Click it and Unblock the Notifications











