पद्मावती की पहली तस्वीर..अगले धमाके का इंतजार करना मुश्किल

By Shweta

पद्मावती को समय पर रिलीज करने लिए संजय लीला भंसाली जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली भव्य फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन पद्मावती उनकी पहली फिल्म है जो इस इतनी ज्यादा कंट्रोवर्सी का शिकार हुई है लेकिन फैन्स के लिए अच्छी खबर ये है कि पद्मावती का पहली झलक शेयर की गई है।

जी हां पद्मावती के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की गई है लेकिन ये फिल्म के किसी किरदार की झलक नहीं है। फिल्म के क्लैप बोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें 21वें सीन की शूटिंग के बारे में लिखा गया है।

first-official-glimpse-of-sanjay-leela-bhansali-movie-padmavati

इसके अलावा एक और तस्वीर शेयर की गई है जो पद्मावती की हार्ड बाइंड स्क्रिप्ट है। इन तस्वीरों के देखकर आप बेशक फिल्म का इंतजार बेसब्री से करेंगे। फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी।लेकिन ख़बरें ये भी है कि पद्मावती 17 नवंबर की जगह आगे खिसक सकती है। हालांकि भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फिल्म में रणवीर सिंह अल्लाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं जो निगेटिव किरदार है। शाहिद कपूर भी फिल्म में राजा रावल रतव सिंह का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X