First Pic..रिया सेन की शादी की पहली तस्वीर..बेहद खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस
रिया सेन के बारे में लगातार खबरें आ रही थी कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी के बंधन में बंध गई हैं लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी। अब रिया सेन की शादी की पहली तस्वीर भी आ गई है और ये कन्फर्म हो गया है कि रिया सेन अब शादशुदा हैं।
[ रिव्यू :साल की सबसे मीठी फिल्म..जाइये देखिए..MUST WATCH]
इस तस्वीर में रिया सेन बेहद खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही वो पूरी तरह से बंगाली दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी मां सुचित्रा सेन और बहन राइमा सेन भी नजर आ रही हैं।आप भी देखिए रिया सेन की शादी की पहली तस्वीर।

रिया सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन उन्होंने शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी या तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं शेयर की है। उनकी बहन राइमा सेन या मां मुनमुन सेन ने भी इस मामले पर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
लेकिन शादी की तस्वीर आ जाने के बाद सब साफ हो गया है। उम्मीद है कि रिया सेन सोशल मीडिया पर और भी तस्वीरें शेयर करती रहेंगी ।


Click it and Unblock the Notifications











