..................... Alia Bhatt opens up about her first love and breakup - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने खोला पहले प्यार का राज़..बताया किसे करती थीं डेट!

आलिया भट्ट ने खोला अपने पहले प्यार का राज़। बताया कि किसे करती थीं प्यार और कैसे हुआ ब्रेकअप।

By Shivani Verma

अपना पहला प्यार और पहला ब्रेकअप भला कौन भूल सकता है। यही होता है जो हमें जिंदगी के काफी सारे सबक सिखाता है। हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने पहले प्यार और ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया। डियर जिंदगी फेम आलिया ने बताया कि जब वो 16 साल की थीं तो एक शख्स से दीवानों की तरह प्यार करती थीं।

Alia

आलिया ने बताया कि वो उससे इतना प्यार करती थी कि उस समय उसी से ही शादी करना चाहती थी। इतना ही नहीं वो तो उसके साथ बच्चों तक के सपने सजाने लगी थीं।

इसी के साथ आलिया ने ये भी बताया कि उनका ब्रेकअप रिलेशनशिप में आने के महज़ 2 साल बाद ही टूट गया था। आलिया ने कहा कि मैंने उसे दो साल तक डेट किया था।

#BOLD: अजय देवगन ने एक ही बयान से बॉलीवुड की धज्जियां उड़ा दीं!

खैर, जो बीत गया सो बीत गया। पास्ट को तो बदला नहीं जा सकता। लेकिन अब खबरें ये भी हैं कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा का भी ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आलिया का कहना है कि उन दोनों ने कभी एक-दूसरे को डेट किया ही नहीं।

इस बारे में आलिया ने कहा ''हमने कब एक दूसरे को डेट किया जो ब्रेकअप होगा? सिड अभी मेरी जिंदगी का हिस्सा है और मैं अब भी उससे बात करती हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X