First Look: सामने आया यामी गौतम का शानदार पहला लुक, इस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगीं
यामी गौतम इस समय अपनी अगली रिलीज होने वाली फिल्म उरी को लेकर चर्चा में हैं और उनका शानदार लुक सामने आया है। यामी गौतम इस फिल्म में एक इंटलीजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस तरह के रोल में वो इससे पहले कभी भी नजर नहीं आई हैं। उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता विकी कौशल दिखेंगें जिनका पहला लुक सामने आ चुका है। ये फिल्म आर्मी बेस्ड होगी जिसकी शूटिंग चल रही है और ये फिल्म पूरी तरह से सच्ची घटना पर आधारित है।
बता दें कि फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। भारतीय फौजियों ने तकरीबन 11 दिनों तक सर्जिकल स्टाइक किया और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था।

उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि यामी गौतम पर सबकी निगाहें पूरी तरह से टिकी रहेंगीं।
यामी गौतम इस वायरल लुक में सूट पहने नजर आ रहीं हैं और बहुत ही बेहतरीन लग रहीं हैं। इसके पहले भी उन्होने कई फिल्मों में अलग अलग किरदार निभाए हैं।


Click it and Unblock the Notifications