First Look- सरदार उधम सिंह से सामने आया विकी कौशल का अलग अंदाज- चौंक आएँगे आप
Recommended Video
विकी कौशल एक बड़े धमाके के साथ एक बार फिर से नजर आने वाले हैं और इस समय उनका एक लुक वायरल हो रहा है जो कि काफी धमाकेदार है। बता दें कि वो इस समय फिल्म सरदार उधम सिंह की शूटिंग कर रहें हैं जिसका लुक सामने आया है। इस लुक में विकी कौशल एक विदेशी आदमी की वेश भूषा में नजर आ रहें और काफी अलग लग रहे हैं। तरण आदर्श ने इसको ट्वीट करते हुए लिखा है...
ये पहला लुक है जिसको शूजित सरकार निर्देशित कर रहें हैं और रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने इस कहानी को लिखा है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉली लहिरी और शील कुमार है। फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

शूजित सरकार ने कहा था कि..मैं ऊधम सिंह के किरदार के लिए ऐसे कलाकार को लेना चाह रहा था जो इस फिल्म के लिए पूरी जान लगा दे। विकी कौशल की परवरिश एक पंजाबी परिवार में हुई है और मेरी फिल्म की कहानी भी पंजाब की ही है।
विकी कौशल ही इस किरदार के लिए सबसे सही हीरो रहेंगे। विकी ने इस फिल्म में शूजित के साथ काम करने के बारे में कहा, 'मैं हमेशा से शूजित के साथ काम करना चाहता था और अब फाइनली वह मौका आ गया है। मैं शूजित सरकार की फिल्मों का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications











