First Look: विकी कौशल बने सैम मानेकशॉ, 2021 की बुकिंग, रणवीर सिंह को दिया झटका
काफी समय से बॉलीवुड में सैम मानेकशॉ की बायोपिक पर बात हो रही थी जिसे मेघना गुलज़ार बना रही थी। फिल्म के लिए रणवीर सिंह के नाम की काफी चर्चा थी और अब रणवीर को झटका देते हुए विकी कौशल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जी हां, मेघना गुलज़ार की सैम मैनिकशॉ बायोपिक के हीरो हैं विकी कौशल।
फिल्म 2021 में रिलीज़ होगी, इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के लेखक हैं राज़ी फेम भवानी अईयर और बधाई हो फेम शांतनु श्रीवास्तव। फिल्म के पहले लुक में विकी कौशल हू ब हू सैम मैनिकशॉ जैसे ही लग रहे हैं।

सैम मानेक शॉ, 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान, भारतीय सेना के आर्मी स्टाफ के चीफ थे। इसके बाद उन्हें फील्ड मार्शल की रैंक के लिए प्रमोट किया गया। मनेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। इस समय सेना और देशभक्ति वैसे भी हिंदी सिनेमा का फेवरिट टॉपिक बन चुका है।
अगर बायोपिक की बात करें तो जहां विकी का नाम राकेश शर्मा बायोपिक के लिए बार बार लिया जा रहा है वहीं उन्होंने सरदार उधम सिंह की बायोपिक पर काम करना शुरू भी कर दिया है। इस बायोपिक के साथ पहले इरफान खान का नाम जुड़ा था।
बात करें सैम मानेकशॉ बायोपिक की तो फिल्म से केवल रणवीर सिंह का ही नाम जुड़ा था। माना जा रहा था कि फिल्म बायोपिक ना होकर केवल उनकी ज़िंदगी पर आधारित होगी। फिलहाल मेघना गुलज़ार दीपिका पादुकोण की छपाक में व्यस्त हैं जिसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू होगा।
मेघना गुलज़ार ने सैम मानकेशॉ की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए फिल्म का एलान कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
