FIRST LOOK: ABCD 3 से वरुण धवन का पहला लुक वायरल, टैटू और बालों ने मचाया धमाल
अभिनेता वरुण धवन इस समय फिल्म एबीसीडी 3 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें हैं और एक बार फिर से वो रेमो डिसूजा के साथ धमाका करने के लिए आ रहें हैं जिसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके पहले वो एबीसीडी 2 में भी नजर आए थे और फिल्म ने लोगों के बीच शानदार चर्चा हासिल की थी। इस समय वरुण धवन की इस फिल्म का लुक वायरल हो रहा है जिसमें वरुण धवन बदले हुए बालों और शरीर में टैटू के साथ नजर आ रहें हैं।
हाल ही में ये लुक सामने आया है और यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लुक किसी डांस फिल्म के लिए ही है। वरुण धवन रेमो डिसूजा के साथ फिल्म के लुक टेस्ट के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे।

गौरतलब है की फिल्म की शूटिंग पंजाब से शुरु हुई है। वरुण धवन के इस लुक के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं और उनके अगले लुक का इंतजार कर रहें हैं।
हाल ही में फिल्म सुई धागा में नजर आए वरुण धवन का लुक काफी आम था और अब इस फंकी लुक के साथ उन्होने नया धमाल करने के बारे में सोच लिया है। अब देखना ये है कि एबीसीडी 2 में वरुण किस तरह से धमाल मचाते हैं। उन्होने कई फिल्मों अलग अलग लुक के साथ एंट्री मारी है। देखिए कुछ शानदार लुक्स..


Click it and Unblock the Notifications











