First Look! कुली नंबर 1 के शूटिंग सेट से सामने आया वरुण और सारा का शानदार लुक
सुपरस्टार वरुण धवन और सारा अली खान इस समय फिल्म कुली नं 1 को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं और हाल ही में फिल्म की शूटिंग भी शुरु हुई थी। अब फिल्म से दोनो का फर्स्ट लुक सामने आया है। बता दें कि इस तस्वीर में वरुण धवन और सारा अली खान एक साथ नजर आ रहे हैं और वरुण धवन काफी यंग लुक में और सारा अली खान काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं।
बता दें कि इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और वरुण धवन अब गोविंदा की फिल्म धमाल मचाएंगे। आपने पहली कुली नंबर 1 में देखा था कि गोविंदा स्टेशन में कुली का काम करते है लेकिन ये पिछली फिल्म की तरह स्टेशन के अंदर नहीं स्टेशन के बाहर की कहानी पर होगी।

यानि कि बस फिल्म के शुरू में ये बात अच्छी तरह समझा दी जाएगी कि वरूण का पेशा क्या है इसके बाद कहानी उनकी बाहरी दुनिया पर फोकस करेगी। खबर है कि इस फिल्म में जॉनी लीवर की भी एंट्री हो चुकी है।
काफी समय के जॉनी लीवर किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इतनी शानदार स्टारकास्ट से लगता है कि फिल्म काफी धमाकेदार और एंटरटेनिंग होने वाली है। फिल्म के वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ही निर्देशित करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications