..................... First Look of the Hot Jodi Hrithik and Katrina in Bang Bang! - Hindi Filmibeat

काफी हॉट है बैंग-बैंग का पहला लुक

लंबे समय से चर्चा हो रही है रितिक-कैटरीना की आने वाली फिल्म बैंग-बैंग की। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है जो कि काफी अच्छा और बिंदास है। फिल्म के पहले लुक से ही एहसास होता है कि फिल्म बैंग-बैंग में जबरदस्त बोल्डनेस का भी तड़का लगा हुआ है।

फिल्म बैंग-बैंग हॉलीवुड की हिट फिल्म 'नाइट एंड डे' की हिंदी रीमेक है।जिसके हीरो-हिरोईन एक्शन करते हैं, पागलों की तरह डांस करते हैं और एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

फिल्म बैंग-बैंग में यही सब रितिक और कैटरीना करने वाले हैं। फिल्म के लिए कैट-रितिक ने स्पेशल तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। खबर है कि फिल्म बैंग-बैंग की शूटिंग अगले महीने होगी। इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टूडियो करेगा।

फिल्म के लिए कैटरीना-रितिक विशेष तरह का प्रशिक्षण भी लेने वाले हैं। फिल्म का निर्माण सलाम नमस्ते, अंजाना-अंजानी, बचना ए हसीनों जैसी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द करेंगे। फिल्म को यूरोप में शूट किया जायेगा। फिल्म में संगीत विशाल-शेखर का होगा तो फिल्म की स्टोरी पटकथा सुजॉय घोष और सुरेश नायर ने लिखी है।

आईये आपको दिखाते है फिल्म का फर्स्ट लुक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X