काफी अजीब सा है 'तेवर' का पहला पोस्टर
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'तेवर' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है जो कि उम्मीद के हिसाब से बड़ा अजीब सा है।फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म मारधाड़ वाली और रिश्तो के उधेड़बुन की कहानी है।
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा पहली बार अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही हैं। वो फिल्म में आगरा की लड़की का रोल प्ले कर रही हैं। तो वहीं फिल्म के एक आयटम सांग में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन नजर आयेंगी। फिल्म 9 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म तेलगू फिल्म 'ओकाड़ु' की रीमेक है।
यह फिल्म अर्जुन के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म को बनाने वाले अर्जुन के पापा बोनी कपूर हैं। इस फिल्म के एक गाने को सूट करते हुए अर्जुन घायल भी हो गये थे।
जिसके बारे में अर्जुन ने कहा था कि, "यह चोट उन घटनाओं में से एक है, जब आप सोच रहे होते हैं कि 'अरे अभी तो मैं जवान हूं' और तभी आपका शरीर आपकी खुशफहमी खत्म कर देता है कि 'तुम सबकुछ नहीं कर सकते।"
फिल्म को लेकर सोनाक्षी भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म बहुत अच्छी हैं और अर्जुन एक अद्भभूत हीरो हैं।


Click it and Unblock the Notifications












