किजी और मैनी का पहला लुक, सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी संजना सांघी
सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी फिल्म किजी और मैनी को लेकर काफी समय से चर्चा में चल रहे है और इस फिल्म को मुकेश छाबरा निर्देशित कर रहे है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरु हो रही है और इसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एक हॉलीवुड की रीमेक है जिसका नाम The Fault in our Stars है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की ये जोड़ी आपको पहली बार दिखने वाली है। हालांकि इसके पहले भी संजना ने फिल्में की हुई है। इसके बावजूज संजना के लिए बोला जा रहा है कि ये उनकी डेब्यु फिल्म है..
इसका कारण ये है कि संजना पहली बार लीड रोल में नजर आने वाली है। बता दें कि संजना सांघी फिल्म रॉकस्टार और हिंदी मीडियम में भी नजर आ चुकी है पर वो उसमें साइड रोल में थी।

मुकेश छाबरा की बात करें तो वो अब तक एक कास्टिंग डायरेक्टर थे लेकिन अब वो इस फिल्म से अपने फिल्म निर्देशन में भी हांथ आदमा रहे है। इस फिल्म का नाम किजी और मैनी रखा गया है जो कि आज से फ्लोर पर आ रही है।
संजना सांघी से मुकेश छाबरा काफी ज्यादा प्रभावित है और यही कारण है कि अपनी फिल्म में संजना को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट कर रहे है।
मुकेश ने कहा कि जब वो फिल्म रॉकस्टार के लिए कास्टिंग कर रहे थे उस दौरान वो संजना से मिले थे और उनको वो काफी ज्यादा एनर्जेटिक और चार्मिंग लगी थी।
मुकेश ने भी कहा कि मैने उसी समय सोचा था कि इस लड़की के मुताबिक स्क्रिप्ट मिलने के बाद वो एक बार जरूर इसके साथ काम करना चाहेगे और जब इतने सालों के बाद द फॉल्ट इन अवर स्टार समने आई तो संजना इसके लिए बिल्कुल पर्फेक्ट है।
यही कारण है कि वो संजना को भूले नहीं और अपनी पहली फिल्म में उनको कास्ट कर लिया। मुकेश का कहना है कि वो बेहद अच्छी अदाकारा है और काफी ज्यादा मासूम चेहरे के कारण वो आसानी से लोगों के दिलों में घर कर लेती है।
अभी तक इस फिल्म के हिंदी रीमेक के नाम को लेकर राज बना हुआ था जो कि अब सबके सामने आ चुका है। सुशांत की बात करें तो वो हाल ही में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग से फ्री हुए है और इस फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे है। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जिसका लोगों को इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
