First Look- किच्चा सुदीप की पहलवान से सामने आया सुनील शेट्टी का दमदार Look
कृष्णा द्वारा निर्देशित पहलवान फिल्म के 'जय हो पहलवान' का पहला सॉन्ग आज ही दर्शकों के साथ साझा किया गया है इस फिल्म से अभिनेता सुनील शेट्टी का एक दमदार फर्स्ट लुक सामने आया है, अभिनेता काफी समय बाद बड़े पर्दे पर कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। यह सॉन्ग बहुत ही बड़े स्तर पर फिल्माया गया है, इस सॉन्ग में 500 डांसर एक साथ नजर आ रहे है जो कि इस सॉन्ग को और भी भव्य बना देता है खास बात यह है कि सॉन्ग 5 भाषाओं में प्रदर्षित किया गया है।
ये फिल्म काफी समय से चर्चा में चल रही है और ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म सलमान खान की सुल्तान से प्रेरित है लेकिन ऐसी कोई जानकारी सामने नही आई है।


Click it and Unblock the Notifications











